Recent in Health

3/BSEB/post-list

Random Posts

3/random/post-list
Textual Solution News

Popular

Latest

6/recent/ticker-posts

Top News

Ad

Gaming

पार्क जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ये स्थल लोगों के लिए विश्राम, मनोरंजन, और स्वास्थ्य का स्रोत होते हैं। पार्कों में हरियाली, फूलों की सुगंध, और शांति का वातावरण होता है, जो लोगों को तनाव से दूर रखने में मदद करता है। यहाँ खेलने, योग करने, और सैर करने का अवसर भी मिलता है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पार्क एक समाजिक सभा के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं, लोग यहाँ अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छे रिश्तों को बढ़ावा देते हैं। पार्क जीवन को सुखमय और सार्थक बनाते हैं और हमारे शहरों को एक स्वस्थ और सुंदर जगह बनाते हैं।

तो चलिए आज दिल्ली के पटेल नगर में स्थित रॉक गार्डन में ले कर चलते है। स्थानीय लोगों में इस पार्क को पहाड़ी पार्क के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो ये पार्क ज्यादा प्रसिद्द नहीं है लेकिन यहाँ एक ताजगी भरा वायुमंडल है। मशहूर आवासीय और बाजारी क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में स्थित, यह बगीचा उन लोगों के लिए एक स्वर्ग है जो प्राकृतिकता के करीब घूमने, जॉग करने, और कुछ समय बिताने की इच्छा रखते हैं। इस बगीचे की ओर जाने वाले हर कदम के साथ, यात्री को एक नयापन का अनुभव होता है। काफी बड़े क्षेत्र पर फैले हुए, इस पर्यटन स्थल में अच्छी तरह से बनाए गए घास के किनारे नीम, यूकलिप्टस और अशोक जैसे पेड़ हैं। इस पार्क को अधिक आकर्षक बनाने में शायद यहाँ खिले बोगनविलिया फूल है जो इस पार्क को गुलाबी रंग में रंगते है। बगीचे की सुंदरता को संरक्षित करने के लिए फुटबॉल, क्रिकेट, और अन्य खेलों के लिए एक अलग सेक्शन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यह पार्क योग तथा ध्यान के लिए भी उत्तम है। सच कहूं, रॉक गार्डन दिल्ली में दर्शनीय बगीचों में से एक है। 

वहीँ अगर बात करें इस  पार्क के टाइमिंग की तो सुबह 5 से शाम को 7 बजे के बीच में आप यहाँ जा सकते है। साथ ही आपको बता दें कि इस पार्क के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन पटेल नगर है जहाँ से पार्क की दूरी 1.2 KM है। 

आप चाहे तो जाने से पहले नीचे इस वीडियो को देख सकते है। शुभ यात्रा !


 दिल्ली, करोलबाग़। मनोरंजन मानव जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा रहा है। न केवल आज से, अपितु युगों - युगों से। हाँ, समय के साथ - साथ इसके तौर - तरीके तथा माध्यम बदलते गए। वर्तमान स्थिति में सिनेमा तथा ओटीटी प्लेटफार्म काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन आपके जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सिनेमा वगेरा को छोड़कर मनोरंजन का एक और माध्यम लोकप्रिय है। जी हाँ, हम बात कर रहे है नुक्कड़ नाटक की। जिसे अंग्रेजी में Street Play भी कहा जाता है। और आजकल नुक्कड़ नाटक (Street Play) न केवल मनोरंजन का साधन है , बल्कि विज्ञापन (Advertisement) का भी बहुत अच्छा साधन बन गया है। इस बात का अंदाजा आप इस तरह से लगा सकते है कि बड़ी - बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव के समय पर प्रचार करने के लिए इस माध्यम का सहारा लेते है। 

Street Play Delhi
नुक्कड़ नाटक 

Nukkad Natak (Street Play) in Hindi

अस्सी और नब्बे के दशक में भारत में नुक्कड़ नाटक का विस्फोट - सा हुआ। एक अध्यन के मुताबिक भारत में करीब सात हजार नुक्कड़ नाटक समूह है। इनमे से अधिकांश पश्चिम बंगाल , केरल , आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में है। इसमें शिरकत करने वाले लोगों में सोशल एक्शन ग्रुप , स्वास्थ्य और कृषि प्रसार कर्मी , छात्र समूह , राजनीतिक दल , धार्मिक सुधारक और महिला संगठन रहते है। 

नुक्कड़ नाटक का आरम्भ चालीस के दशक में राजनीतिक थिएटर से देखा जा सकता है। इसकी जड़े पारंपरिक नाट्यकला में नहीं है , लेकिन वह भारतीय समन्वयवादी दर्शन का प्रतीक है , जिसके तहत पश्चिम का प्रोसेनियम थिएटर भारत में बखूबी अपनाया गया। आरम्भ में इस पर वामपंथ हावी था। सड़कों पर इसे खेले जाने का अहम कारण यह था कि आम पंच राजनीतिक मामलों से दूर रहते थे। इसके आलावा यह वास्तविक घटनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति करता था , जनभाषा का इस्तेमाल करता था और बेहद कम जरूरतों से काम चलाकर आयोजित हो जाता था। 1944 में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन के संस्थापक बिजन भट्टाचार्य ने संभवतः पहला नुक्कड़ नाटक 'निबान' खेला , जिसमे जमींदारों द्वारा किसानों के शोषण को जबरदस्त अभिव्यक्ति दी गयी। राजनीतिक रूप से सक्रिय अन्य दलों ने हाशिये पर पड़े लोगों को अधिकार दिलाने के लिए कई अच्छे नुक्कड़ नाटक खेले। दिल्ली में नुक्कड़ नाटक खेलते समय इष्टा के स्तंभ सफदर हाश्मी की हत्या हो गयी लेकिन इस घटना ने इस कला को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया। 

नुक्कड़ नाटक के क्षेत्र में काफी बड़ा नाम है - बादल सरकार। उन्होंने इसे प्रतिबद्धता के थिएटर के तौर पर प्रस्तुत किया। वह ग्रोथोवस्की के पुअर थिएटर आगस्तो बोअल के वंचितों के थिएटर , शीक्नर के पर्यावरण थिएटर से प्रभावित थे। सरकार ने देह भाषा और जनता पर केंद्रित संवादों के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया। यह भी देखा गया कि नुक्कड़ नाटक स्थानीय कलाओं जैसे नृत्य संगीत और स्थानीय भाषा को अपने में समाहित कर लेता है। मिसाल के तौर पर बड़ोदा का नाट्य समूह सहियार गरबा और भवाई का प्रयोग करता है। आंध्र की जन नाट्य मंडली ओगर रथ का प्रयोग करती है। 

दिल्ली , मुंबई , ग्रामीण आंध्र , केरल और महाराष्ट्र के नुक्कड़ नाटक समूह महिला , शोषण , गरीबी , भेदभाव अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर ध्यान खींच रहे है। केरल में साक्षरता और वैज्ञानिक सोच के प्रसार में नुक्कड़ नाटक ने अहम भूमिका निभाई है। 

 दिल्ली, करोलबाग़। इस दुनिया में न जाने कितने ही धर्म है। लेकिन अगर सबसे बड़ा अगर कोई धर्म है तो वह है , इंसानियत का धर्म। इंसानियत का धर्म निभाना प्रत्येक व्यक्ति परम कर्तव्य है , परम धर्म है ; फिर चाहे वो किसी भी धर्म का हो, किसी भी जाति का हो या फिर आप किसी भी पद पर काम क्यों न कर रहें हो ? 

धर्म की बात हम इसलिए कर रहे है , क्योंकि बिहार से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जिसमे कुछ महिला पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीट रहीं है। सूत्रों की माने तो बुजुर्ग एक विद्यालय के शिक्षक है। और बुजुर्ग से केवल इतनी गलती हुई है कि इन पुलिसकर्मी के सामने उनसे साइकिल गिर है। 

अब सवाल ये उठता है कि क्या ये पुलिसकर्मी अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल कर रहे है ? या फिर क्या इन्हे सही से ट्रेनिंग नहीं दी गई ? या फिर ये भी कहा जा सकता है कि इन पुलिसकर्मी को ऐसा लग रहा है कि ये ही ईश्वर है। आपको बता दें कि अगर कही कोई पुलिसकर्मी बिना किसी वजह के आपके साथ दुर्व्यवहार करें तो आप के पास उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने का पूरा अधिकार है।  

 बिहार डीοएलοएड (प्रशिक्षण सत्र 2022 - 24) में नामांकन हेतु प्रथम चयन सूची जारी करने की तिथि 9 नवंबर 2022 निर्धारित की गई थी , जिसमें अपरिहार्य कारणवश परिवर्तन किया गया है। 

Bihar Board Latest News November 2022
Bihar Board ने अपने Official Instagram Handle पर आज एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने डीοएलοएड (प्रशिक्षण सत्र 2022 - 24) में नामांकन हेतु प्रथम चयन सूची जारी करने की तिथि तथा इसमें सम्बंधित सभी जानकारियों को साझा किया है। बिहार बोर्ड ने बताया है कि 

  • प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि - 14 नवंबर 2022 
  • प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि - 15 नवंबर 2022 से 19 नवंबर 2022 तक 
  • प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर Login कर अंतिम रूप से सीट अद्यतन किया जाना - 21 नवंबर 2022 तक 
  • आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि - 15 नवंबर 2022 से 19 नवंबर 2022 तक। 
  • जिस आवेदक का चयन प्रथम चयन सूची में कहीं भी नहीं होता है , उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि - 21 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक 
  • द्वितीय चयन सूची जारी करने की तिथि - 25 नवंबर 2022 
  • द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन अवधि - 26 नवंबर 2022 से 28 नवंबर 2022 तक 
  • तृतीय चयन सूची जारी करने की तिथि - 29 नवंबर 2022 
  • तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन अवधि - 30 नवंबर 2022 से 1 दिसंबर 2022 तक 


 Deputy General Manager Jobs

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) : दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड, जिसे दिल्ली का लाइफलाइन भी कहा जाता है, ने DGM (Deputy General Manager) पद के लिए भर्ती निकाला है। इस पद के लिए DMRC को अनुभवी, गतिशील तथा प्रेरित भारतीय व्यक्ति चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि आपको आवेदन करने के लिए Geo Technical Engineer में भी अनुभव होना चाहिए क्योंकि आपको DMRC के Tunnel Construction/Highway/Hydro Projects में काम करना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस पद के लिए केवल 1 ही पद उपलब्ध है। 

Eligibility Criteria for DMRC DGM Jobs :

  1. आपकी शैक्षित योग्यता B.Tech/BE (Civil Engineering) और M.Tech / ME (Geo - Technical Engineering) होना चाहिए। 
  2. आपकी उम्र 1 नवंबर 2022 के हिसाब से 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

Salary of DMRC DGM :

नौकरी चाहे कोई भी हो , हर व्यक्ति सबसे पहले यह जानना चाहता है कि तनख्वाह कितनी मिलेगी ? तो चलिए आपको बताते है कि अगर आप इस पद को हासिल कर लेते है तो आपको तनख्वाह कितनी मिलेगी। तो आपको 70,000 से 2 लाख तक मिल सकती है। 

साथ ही आपको बता दें कि उमीदवार कम से कम 9 वर्ष तक इस उद्योग में कार्यपालक स्तर पर काम किये हुए होना चाहिए। और 3 वर्ष का Geo Technical Engineer के रूप में अनुभव होना चाहिए। अनुभव केवल Metro Rail Tunnel Construction/ Highway या Hydro Projects में होना चाहिए। 

इस पद के अवलम्बी निम्नलिखित कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे :

  1. भू - तकनीक के सम्बन्ध में इंजीनियरिंग डिलिवरेबल्स की गुणवत्ता और सामग्री की जाँच करना। 
  2. भू - तकनीकी इंजीनियरिंग से सम्बंधित मूल्य इंजीनियरिंग प्रस्तावों का प्रस्ताव और कार्यान्वयन। 
  3. साइट पर भू-तकनीकी समस्याओं की पहचान करें, भविष्यवाणी करें और उनका निवारण करें।
  4. भू-तकनीकी डेटा की उचित व्याख्या के लिए निर्माण स्थल इंजीनियरों और डिजाइन इंजीनियरों के साथ समन्वय करना।
  5. परियोजना आवश्यकताओं के अनुसार भू-तकनीकी इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करना।
  6. निर्माण कार्यों के दौरान विभिन्न संरचनाओं/भवन के लिए स्टेटमेंट्स और इंस्ट्रूमेंटेशन मॉनिटरिंग स्कीमों का अध्ययन और अनुमोदन।

चलिए अब बात करते है वेतन और कुल मेहनताना की। तो देखिए वेतन समय - समय पर लागू IDA (Industrial DA) के तहत वेतनमान के अनुसार होगा और अन्य लाभ जिसमे निगम के मौजूदा नियमों के अनुसार जैसे कि Perks, HRA/Lease, Medical benefits, EPF, Gratuity और Insurance इत्यादि शामिल है। 

चलिए अब चर्चा करते है Screening Process पर। तो देखिए Screening Process दो चीजों का समावेश है - Personal Interview and Medical Examination. उम्मीदवारों को Selection से पहले Screening Process से गुजरना होगा। अगर कोई उमीदवार Medical Examination में फ़ैल हो जाता है तो उसे Select नहीं किया जाएगा। 

साथ ही आपको बता दें कि Screening Process में केवल आपसे Personal Interview और Medical Examination ही नहीं लिया जाएगा बल्कि ज्ञान के पहलु, कौशल, अनुभव, विशेषज्ञता और शारीरिक फिटनेस को भी आँका जाएगा। किसी भी उमीदवार को Interview के लिए उसके पात्रता, कार्य के अनुभव के आधार पर बुलाया जाएगा। 

अब अगर आप सोच रहे है कि ये सब होने के बाद आपको Select कर लिया जाएगा तो आप बिलकुल गलत है क्योंकि इतना सब कुछ होने के बाद आपका चरित्र और पूर्ववृत भी देखा जाएगा। 

और इसके बाद अंततः अगर आप चुन लिए जाते है तो आपको 4 लाख का एक जमानत बॉन्ड जमा करना होगा जिसमे कि आपका ट्रेनिंग का मूल्य भी शामिल है। 

चलिए अब बात करते है कि Selection का Schedule यानि कब फॉर्म वगेरा भरना है। तो निम्नलिखित बातों पर ध्यान दीजिये :

  • 30 नवंबर 2022 से पहले आपको Application Form और Important Documents, Speed Post या Email के जरिये DMRC को भेजना है। याद रहे कि किसी भी कारण से अगर आपका Application, DMRC के पास देर से पहुँचता है या बीच में ही कहीं खो जाता है तो इसके लिए DMRC नहीं अपितु आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। 
  • जो भी उमीदवार चुना जायेगा, दिसंबर 2022 के दूसरे सप्ताह में DMRC के वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जायेगा। Screening दिसंबर 2022, के तीसरे सप्ताह में मेट्रो भवन, बारहखंभा रोड दिल्ली या फिर ऑनलाइन होगा। वैसे सम्पूर्ण जानकारी आपको दिल्ली मेट्रो के वेबसाइट पर मिल जाएँगी। 
  • किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो आपको सूचित नहीं करेगी कि आपका परीक्षा कब होगा या कुछ और। आपको खुद ही दिल्ली मेट्रो के वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहना होगा। 
  • Final Result दिसंबर के चौथे सप्ताह में अपडेट कर दिया जायेगा। 

अब कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी जो निम्नलिखित है। 

DMRC Mail : dmrc.project.rectt@gmail.com

DMRC Add : Delhi Metro Rail Corporation Ltd, Metro Bhavan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi.

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। Click Here

Download LNMU Dummy Registration Slip

Lalit Narayan Mithila University Dummy Registration Slip Downlaod 2021 - 24

Lalit Narayan Mithila University (LNMU) : LNMU, Darbhanga has released online Dummy Registration Slip for UG (B.A./B.Sc./B.Com) Part 1 to the academic Session 2021 - 24.

👉 LNMU Dummy Registration Slip Download Kaise Karen ?

Steps to Downlaod UG Part 1 Dummy Registration Slip :

Step 1 : Open LNMU Official Website. Click Here to Open !

Step 2 : Now, Click on ONLINE PORTAL.

Step 3 : Now, a new web page will open and here click on "Dummy Registration (UG Session - 2021 - 24)

Step 4 : Then enter your Uniform ID.

Step 5 : Now, Click on Search and you will get Dummy Registration Slip.

Download Dummy Registration Slip